Randah ! Babhani ! Sonbhadra ! Report ! Ram das
गणतंत्र दिवस पर मचा हड़कंप उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय रंदह में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान स्कूल भवन की जर्जर छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के समय विद्यालय परिसर में बच्चे, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।
🏫 1982 में बना था भवन, अब हो चुका है जर्जरग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि यह विद्यालय भवन वर्ष 1982 में निर्मित हुआ था और लंबे समय से इसकी स्थिति बेहद खराब है। कार्यक्रम के दौरान अचानक छत से ईंट और प्लास्टर के टुकड़े गिरने लगे, जिसके बाद तुरंत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
👩🏫 जर्जर भवन में नहीं होता पठन-पाठनविद्यालय की शिक्षिका उमा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जिस भवन की छत गिरी है, उसमें फिलहाल कोई भी शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जा रही थी। उन्होंने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पहले ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
🏗️ नए भवन की मांगग्राम प्रधान संजय यादव ने कहा कि यदि समारोह के समय छत पूरी तरह गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने जिलाधिकारी से जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कर नया विद्यालय भवन बनवाने की मांग की है। शिक्षिका उमा गुप्ता के अनुसार, आदेश मिलते ही भवन को गिरा दिया जाएगा।